विंढमगंज सोनभद्र अरहर चराने से मना करने पर कुल्हाड़ी से किया वार युवक हुवा घायल ।थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हुमेलदोहर में अरहर की फसल मवेशियों के द्वारा चराए जाने के कारण क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र बालकृष्ण गुप्ता के द्वारा मना करने पर फसल को चरा रहे रामपरिखा यादव पुत्र स्वर्गीय चर्तुगुन यादव के द्वारा हाथ में लिए कुल्हाड़ी के प्रहार से घायल करने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने आरोपी को 324, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
थाने में दिए प्रार्थना पत्र में हुमेलदोहर ग्राम पंचायत निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र बालकृष्ण गुप्ता ने कहा है कि हम प्रार्थी के खेत में अरहर की फसल लगी हुई थी जिसे पास के ही निवासी रामपरिखा यादव पुत्र स्वर्गीय चर्तुगुन यादव के द्वारा अपने गाय, बैल, बकरी से अरहर की फसल को खिला रहा खिला रहा था। मौके पर फसल को मवेशियों के द्वारा खाते देख मना किया तो उक्त राम पारीखा यादव के द्वारा अरहर की फसल खा रहे मवेशियों को रोकने की बजाय हमसे उलझ गया तथा बद्दी बद्दी गाली गलौज देते हुए हाथ के लिए कुल्हाड़ी से हमारे हाथ व पैर पर प्रहार करके घायल कर दिया जिसकी सूचना 112 नंबर पर की, मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने प्राथमिक उपचार हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के पश्चात आरोपी राम परीखा यादव के खिलाफ 324, 504, 506 के तहत प्राथमिक दर्ज की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने कहा कि आरोपी राम परीखा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द पकड़ लिया जाएगा
अरहर चराने से मना करने पर कुल्हाड़ी से किया वार युवक हुवा घायल ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, April 5, 2024 11:48 AM
---Advertisement---

