अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। कल रात्रि में थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर दस बस्ती में उस वक्त लोगो की सांस अटक गई जब एक युवक विजली के टावर पर चढ़ गया और चिल्ला चिलांकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इस दौरान स्थानीय निवासियों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गया लेकिन किसी को यह पता नहीं चल पा रहा था किस कारण से या टावर पर चढ़ा और आत्महत्या करने की बात कर रहा है।
स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और किसी तरह से उसे समझा बूझकर टावर से नीचे उतर कर कब्जे में ले लिया पूछताछ और जांच में उसके जेब में नट बोल्ट मिला लेकिन उसके पास में कोई रिंच नहीं मिला। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि परसोई गांव का रहने वाला राजेंद्र पुत्र
उमाशंकर उम्र लगभग (27) अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और नशे होने के कारण जबरदस्ती छेड़छाड़ करने जिसपर प्रेमिका ने उसे दो चार थप्पड़ मार दिया तो गुस्से में आकर विजली के टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा युवक ओबरा ओबरा में रहकर मजदूरी का काम करता था राजेंद्र के भाई पिताजी हैं। भाई वाराणसी में रहता है जबकि पिताजी गांव में रहते हैं।
महबूबा से विवाद होने पर आंशिक चढ़ा विजली के टावर पर।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, April 4, 2024 9:21 AM
---Advertisement---

