दुकानदार से मारपीट का वीडियो वायरल , पुलिस ने मामला दर्ज किया।

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र की रेणुकूट मुर्द्धवा मोड पर एक बिरयानी के होटल पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल , ट्विटर पर इस वीडियो के संबंध में सोनभद्र पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए थाना पिपरी को निर्देशित किया गया है , जिसमें थाना पिपरी द्वारा यह कहा गया है कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है , यह वायरल वीडियो दो दिनों का है । वीडियो 1 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे का है का है जिसमें वह लोग आते हैं , और बिरयानी के होटल पर हमला कर देते हैं , दुकानदार को बुरी तरह मारते हैं एवंम उसके सामान को पूरा फेक फाक कर चले जाते हैं , यह सारा मामला उसे होटल में लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गया और वीडियो वायरल हो गया । इस वायरल वीडियो के संबंध में रेणुकूट व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज ओझा व्यापारियों के साथ खड़े देखेंं एवम उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से व्यापारियों में डर का माहौल पैदा होगा । उन्होंने बताया कि उनके द्वारा व्यापारी के साथ जाकर थाने पर प्राथमिकता दर्ज कराई गई है। संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार ने बताया की दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 323 , 452 , 504 , 506 , 427 में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं उनके खिलाफ निरोध आत्मक कार्रवाई की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment