लंबे इंतजार के बाद बग्घानाला ओवरब्रिज मरम्मत कार्य पूर्ण, समस्त वाहनों आवागमन के लिए खुला।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया/अनिल जायसवाल
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र।वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित बग्घानाला वैष्णो मंदिर के बीच लंबे समय से बन रहे ओवरब्रिज को आखिरकार आज जनता के लिए खोल दिया गया। तैयार हुए रेलवे ओवरब्रिज का मंगलवार को श्रमिकों ने पूजा-पाठ कर शुभारंभ कर दिया। इस पुल से भारी वाहनों का आवागमन होने से यात्रियों समेत तमाम लोगों को सुविधा मिल जाएगी। यातायात शुरू होने के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे डिप्टी चीफ इंजीनियर शशि कुमार यादव ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बता दें कि नौ माह तेरह दिन पूर्व चोपन-गढ़वा व चोपन-सिंगरौली रेलवे लाइन पर पुल संख्या 382 आरओबी पुल में दरार आ जाने के कारण बीते 19 जून से इस मार्ग से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर मार्ग को परिवर्तित कर दिया गया था। उसके बाद शक्तिनगर, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार की ओर जाने वाले यात्री वाहन समेत भारी वाहन गजराज नगर से घूमकर खनन क्षेत्र की सड़क से होते हुए मुख्य मार्ग पहुंचते थे।इसी तरह वाराणसी की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को डाला- ओबरा संपर्क मार्ग से घूमकर जाना पड़ता था। परिवर्तित मार्ग में वाहन खराब होने के बाद घंटों जाम लग जाता था। साथ ही सड़क हादसों की संख्या भी काफी बढ़ गई थी। पुल शुरू हो जाने से लोगों के आवागमन की समस्या से निजात मिल सकेगा।
-कई बार बढ़ी पुल निर्माण की अंतिम तिथि –
स्टेट हाईवे पर स्थित इस ओवर ब्रिज के निर्माण की अंतिम तिथि कई बार बढ़ाई गई। हर बार कुछ ना कुछ कारणों,लेटलतीफी के चलते पुल से आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा था। राहगीरों की शिकायतों पर खुद जिलाधिकारी ने कई बार इस ओवरब्रिज का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द यातायात शुरू करने की चेतावनी दी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज सें ओवर ब्रिज को आम नागरिकों के लिए चालू कर दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment