सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र।सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत केवटा ग्राम पंचायत में 5 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण इलाकों के लोग अंधेरे में रहने के लिए विवश हो गये हैं।
प्राप्त समाचार के केवटा ग्राम पंचायत में गत दिनों 63 केवीएस की ट्रांसफार्मर जलने की सुचना ग्रामीणों ने विधुत विभाग के टोल फ्री मोबाइल नंबर 1912 समेत सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया था।लेकिन आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन बैठे हैं।
उक्त सम्बंध में राकेश देव पाण्डेय, हरिनाथ भारती विनोद कुमार मुन्नू गुप्ता, राजाराम पाठक नवीन कुमार इत्यादि लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगवाने की माग किया हैं।
उक्त सम्बंध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अवर अभियंता अतुल दुबे से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि विभाग के संग्यान में हैं जल्द ही 63 केवीए का दुसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया जायेगा।

