*सरई पुलिस की त्वरित कार्यवाही अपहृत बालिका को घटना की सूचना मिलने के एक घण्टे के अंदर किया गया दस्तयाब*

---Advertisement---

सिंगरौली/मप्र0,,सरई पुलिस की त्वरित कार्यवाही अपहृत बालिका को घटना की सूचना मिलने के एक घण्टे के अंदर किया गया दस्तयाब
◆ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन मे, अ0पु0अ0सिंगरौली श्री शिव कुमार वर्मा व अ0अ0पु0 देवसर श्री राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में थाना सरई को मिली बड़ी सफलता। नाबालिग 15 वर्षीय गुम बालिका को घटना की सूचना के एक घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 01/04/2024 को बसंतलाल रावत निवासी सरई चौराटोला थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29/03/2023 को इसकी गीता( परिवर्तित नाम) उम्र 15 वर्ष की सुबह 10 बजे घर से बाहर दिशा मैदान के लिए गई थी जो कुछ देर तक वापस नही आई तो आसपास पता तलास किये तो रिस्तेदारी ग्राम बाघाडीह से पता चला कि लडकी गीता ( परिवर्तित नाम) को छोटू वियार पिता रामनारायण बियार निवासी ग्राम बाघाडीह थाना बरगवां का बहला फुसलाकर ले गया है । सूचना मिलने पर कल अपने परिवार जनों के साथ बाघाडीह थाना बरगवां छोटू बियार के घऱ आये लडकी को लाने की प्रयास किए किंतु आने नही दी गई। सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुए अप.क्र. 409/2024 धारा 363 ताहि. आरोपी छोटू बियार के विरुध्द पंजीबध्द करते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरई द्वारा दस्तयाबी हेतु तत्काल पुलिस टीम रवाना किया गया जो सूचना के एक घंटे के अन्दर ही संदेही व्यक्ति के सकूनत स्थान के आसपास तलास कर अपहृता बालिका गीता(परिवर्तित नाम) को बाघाडीह थाना बरगवां (लगभग 55 कि.मी. दूर) से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द की गई । प्रकऱण की विवेचना की जा रही है।
उल्लेखनीय योगदान:- निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उनि बी.एल.बंसल, सउनि एएल अहिरवार ,सउनि पुष्पा गिरि,कमलेश प्रजापति, प्र.आर.दिलेन्द्र यादव, विजय तिवारी ,हरिभजन सिंह ,आर.शिवभान सिंह म.आऱ.777 किरण मवासे की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment