पुलिस ने चोरी की गयी ट्रैक्टर मय ट्राली किया बरामद,एक नाबालिग गिरफ्तार।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-30-3-2024 को थाना चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-66/2024 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर बाल अपचारी निवासी थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली को करगरा मारकुण्डी मोड़ से ट्रैक्टर मय ट्राली (ESCORTS LIMITED MODEL NAME POWER TRACK 439, DS PLUS SLT 4000) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से ट्रैक्टर में बैठा अभियुक्त फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जारी है।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गयी ।

-पूछताछ विवरण-
गिरफ्तार बाल अपचारी ने पूछताछ में बताया कि मै और मेरा साथी ऋतिक यादव पुत्र स्व0 राजेश यादव निवासी महुआव खुर्द, थाना चोपन ने मिलकर दिनांक-28.03.2024 की रात्रि में मारकुण्डी से एक व्यक्ति के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर मय ट्राली चुराये थे जिसे हम लोग आज वाराणसी में बेचने के लिए जा रहे थे-

-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1-प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2-उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी, चौकी प्रभारी गुरमा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
3-आरक्षी सत्यम सरोज, आरक्षी इन्द्र सोनकर, चौकी गुरमा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment