रुद्रा मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल का हुआ वितरण।

---Advertisement---

 

(मुस्तकिम खान /सोनभद्र)

शनिवार को रुद्रा मॉर्डन विद्यालय केडिया भगौती खैराही में परीक्षा फल घोषित कर किया गया अंकपत्र वितरण।अंकपत्र पाकर नन्हें मुन्हे बच्चों के खिले चेहरे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह दस बजे रुद्रा मॉर्डन स्कूल केडिया भगौती खैराही में अंकपत्र वितरण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कर्मठ गोपाल सिंह वैध ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर अंकपत्र वितरण किया।अंकपत्र वितरण प्रणाली को पूर्ण करने के बाद श्री गोपाल सिंह वैध ने कहा कि यह नन्हे मुन्हे बच्चों के लिए बड़े प्रशन्नता का दिन होता है।क्योंकि हर बच्चे को नए कक्षाओं में जानें कि इच्छा प्रबल होती है।हर गुरुजनों को चाहिए कि बच्चों का ध्यान रखें।यही बच्चे आगे चल कर कोई डॉक्टर, शिक्षक, बैज्ञानिक आदि बनेंगे।साथ में अभिभावकों से अपील भी करते हुए कहा कि आप सब कुछ समय अपने बच्चों पर ध्यान रखें।स्कूल में मिले गृह कार्यों को पूर्ण कराने में सहयोग करें।यदि कोई समस्या होती है तो विद्यालय से सम्पर्क स्थापित किया करें। यदि बच्चों को कार्य नही मिलता है तो विद्यालय को सूचना आवश्यक रूप से दें।इस दौरान विद्यालय के सरंक्षक गोपाल सिंह बैद ने उपस्थित लोगों का आभार प्रगट किया।मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक पांडे, विद्यालय अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, सी0 ई0 ओ0 आशीस पाण्डेय,शुभम,संतोष गुप्ता,सुमन जायसवाल, नीलम,अंकिता, शिस्टला त्रिपाठी,नुरसाबा,अनमोल यादव,अर्चना,हिमांशु चौबे, सीमा मौर्या,आरती शर्मा,बिंदु सिंह,प्रतिभा मौर्या,गुंजन दुबे,पूरा विद्यालय परिवार व अभिभावक गढ़ मौके पर मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment