अधिवक्ताओं ने जिला बनाए जाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर किया प्रदर्शन ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान मे अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।संघर्ष मोर्चा अपने निर्धारित समय करीब एक बजे कचहरी गेट से नारेबाजी करते दुद्धी को जिला बनाने की मांग किया | महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनपद सोनभद्र दुद्धी क्षेत्र से अत्यधिक दूरी पर स्थित है । यह पूरा क्षेत्र नक्सल प्रभावित,औद्योगिक बहुल्य,आदिवासी बहुल्य है। इसको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तत्काल दुद्धी को नया जिला घोषित कर देना चाहिए। बता दे की लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग के परिपेक्ष्य में आंदोलन व धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुरजोर ढंग से आवाज उठाई जा रही है। शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। इसी तरह कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और दुद्धी को जिला बनाओ के लिए आगे की रणनीति तैयार की। कहा की लंबे समय से जिला की मांग किया जा रहा है पिछले चुनाव में नेताओं ने चुनावी वादे मे जिला बनाए जाने का बात कहा था लेकिन शासन सत्ता में आने के बाद भी जिला आज तक नहीं बनाया गया जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जो जिला बनाएगा वह विधानसभा मे राज करेगा। नेताओं की वादा सरकार पूरा करे। वक्ताओं ने कहा कि पूरे क्षेत्र में कोई उद्योग धंधे नहीं है लोग बेरोजगार हाल में सड़कों पर इधर-उधर घूम रहे हैं।

इस मौके कैलाश नाथ गुप्त सत्यनारायण यादव,रामजी पाण्डेय, विष्णुकांत तिवारी,राकेश श्रीवास्तव,रेणुवंती,उदय लाल, रमेश यादव अमरावती,रविंद्र यादव,आशीष कुमार गुप्ता, अनिल कुमार,अभिनाथ यादव,श्रीचंद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment