अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग सहित आवाज शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा आज समय लगभग 11:30 बजे सामुदायिक शौचालय सेवा सदन डाला से अभियुक्त गणेश अगरिया पुत्र राम प्रसाद अगरिया निवासी डाला सेवा सदन मोड़ के पीछे थाना चोपन के कब्जे से एक जरकिन में 10 लीटर और अभियुक्त की निशानी पर सात जरकिन में 190 लीटर कच्ची शराब कुल मात्रा 200 लीटर के संग बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उक्त के संबंध में खाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 67/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर विधि कार्रवाई की जा रही है।

