अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ के नीचे मिलने से आस-पास के क्षेत्रों में फैली सनसनी।

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत गुरदह ग्राम सभा करगरा वार्डर स्थित शुक्रवार खैरहवा नदी के समीप एक पेड़ के नीचे अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फ़ैल गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार अल सुबह ग्रामीणों एवं चरवाहों ने नदी स्थित एक पेड़ के नीचे अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने पर इसकी सुचना ग्रामीणों ने प्रधान समेत चोपन पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने लगी । जिसकी जानकारी ग्रामीणों एवं प्रधान व्दारा मृतक पुरुषोत्तम 65 वर्ष पुत्र दसयी अगरिया निवासी गुरदह धौरहवा टोला बताया गया। परिजनों ने बताया कि पुरुषोत्तम घर बीते सप्ताह शुक्रवार को घर से बाहर गये हुए थे। जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला। जिसकी शव आज सुबह चरवाहों ग्रामीणों व्दारा देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों व्दारा शव चार पांच दिन पूर्व का प्रतीक हो रहा था। चोपन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment