50 ग्राम हेरोइन , कीमत 05 लाख रुपये) बरामद कर हेरोईन तस्कर को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

---Advertisement---

 शक्तिनगर /सोनभद्र  50 ग्राम हेरोइन , कीमत 05 लाख रुपये) बरामद कर हेरोईन तस्कर को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार,आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन, गांजा, शराब) तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के निर्देशन में आज दिनांक-28.03.2024 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-43/24 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त सुनील भारती पुत्र शिवमंगल निवासी ग्राम निमियाटाड़ बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष को तेलगवां बार्डर से *50 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये)* के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-44/2024. धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 श्रीप्रकाश थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. आरक्षी दिब्बेश कुमार गुप्ता थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. आरक्षी सोनू कुमार सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment