अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुआ टोला एक नंबर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जैसे-जैसे लोगों को मौत की खबर मिली घटना स्थल पर भीड़ का जमावड़ा लग गया हर कोई मौत कैसे हुई इसकी वास्तविक स्थिति पता लगाने में जुटा रहा।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक लगभग 45 वर्षीय रंगीला पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल साहनी निवासी शीतला मंदिर ओबरा का स्थाई निवासी था 7:30 बजे के करीब अज्ञात कांग्रेस से ट्रेन की पटरी के पास से गुजर रहा था। चोपन से ओबरा की तरफ जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया और सिर में चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने मुताबिक मृतक रंगीला नशे का आदी था और उसकी पत्नी कई साल पहले गुजर गई थी मृतक के चार बच्चे हैं जिसमें तीन लड़की और एक लड़का सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर लोढ़ी पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना कैसे हुई पूछताछ में जुट गई।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौक़े पर मौत।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, March 20, 2024 3:50 AM
---Advertisement---

