अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। विशेष शिविर के अंतर्गत आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र की राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाईयो द्वारा पर्यावरण जागरूकता विषय पर जन जागरूकता किया गया। शिविरार्थी पंक्तिबद्ध हो कर पर्यावरण संरक्षण का नारा लगाते हुये खैरटिया गांव पहुंचे। शिविरार्थियों के साथ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार, एवं डॉ. महीप कुमार ने रैली का संचालन किया। शिविरार्थियों ने ग्रामीण जनो के बीच कविता के माध्यम से जन जागरूकता किया। बौधिक गोष्ठी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के शारीरिक शिक्षा की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती मीरा यादव ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार सैनी, श्री उपेंद्र कुमार, डॉ. आलोक यादव, कर्मचारी गण धर्मेंद्र,कुन्दन के साथ साथ चारो यूनिट के शिविरार्थी उपस्थित रहें।

