सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर,सोनभद्र।थाना क्षेत्र पिपरी अन्तर्गत बीजपुर-मुर्धवा मार्ग के आर वाई घाट पर रविवार को बस के धक्के से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र म्योरपुर के आरंगपानी ग्राम पंचायत के खोखरी महुआ टोला निवासी रामनारायण (30) पुत्र विश्वनाथ यादव तथा पप्पू यादव (23) पुत्र शंभु नारायण बाइक से रेणुकूट की ओर जा रहे थे तभी आर वाई घाट पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में धक्का मार दिया।हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद बस चालक बस खड़ी कर मौके से फरार हो गया।सूचना पाकर मौकै पर पहुंची पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद जांच में जुट गयी।बताया गया कि दोनों युवक कनोरिया में गार्ड की नौकरी करते हैं और वहीं ड्यूटी पर जा रहे थे कि रनटोला के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गये।

