बग्घा सिंह,
बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय बाजार में सुलभ शौचालय नदारत है स्थानीय ब्यवसाइयो सहित बाजार में प्रतिदिन आने जाने वाले सौकड़ों लोग खुले में नित्यक्रिया करने को मजबूर हैं। जगह जगह संड़ाध और दुर्गंध से स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है।गाँवो में विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन विकास कहाँ हो रहा है लोगों को दिखाई ही नही दे रहा है। मूल भूत सुविधाओ को देखा जाय तो बाजार में एक भी सुलभ शौचालय या प्रसाधन केंद्र नही बनाया गया है। सबसे अधिक समस्या बस अथवा अपने निजी संसाधन से सफर करने वाली या फिर मार्केटिंग करने आई महिलाओं को होता है जो नित्यक्रिया के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में प्रतिदिन इधर उधर भटकते देखा जा सकता हैं। जनहित को देखते हुए एनटीपीसी सीएसआर ने स्वागत गेट के पास बस स्टेशन में एक सुलभ शौचालय का निर्माण जरूर कराया है लेकिन उस पर एकाधिकार केवल प्राइवेट बस स्टॉप कंडक्टर ड्राइवर का होने के कारण उसमें 24 घण्टे ताला बंद रहता है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने इस विषय मे कभी बिचार ही नही किया अन्यथा विकास के नाम पर बाजार के उत्तर पटरी पर कम से कम दो सुलभ शौचालय जरूर बन गया होता। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियो से जनहित में माँग है की स्वच्छ भारत मिशन को ध्यान में रखते हुए तत्काल कम से कम दो महिला पुरुष प्रसाधन केंद्र का निर्माण तत्काल कराएं जिससे नित्यक्रिया के लिए आयेदिन झेल रहे जलालत से लोगों को निजात मिलसके।

