मुस्तकिम खान सोनभद्र
करमा। माहे रमजान व आगामी पर्व होली पर शांति व्यवस्था व सुरक्षा के दृष्टिगत शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी घोरावल ददन प्रसाद के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी। जिसमें पाक माह रमजान व आगामी पर्व होली पर शांति व्यवस्था सामाजिक सौहार्द को लेकर चर्चा की गयी। क्षेत्रधिकारी ने लोगों से कहा कि होली का पर उल्लास का पर्व है कोई भी ऐसा कृत्य न करें जिससे त्योहार में खलल पहुंचे।
उक्त अवसर पर प्रभारी थाना निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत 84 स्थानों पर होलिका दहन होना है होलिका दहन के दौरान करमा पुलिस भ्रमण शील रहेगी व शरारती तत्वों पर नज़र रखेगी उन्होंने हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों से आपसी भाई चारे व सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गयी। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाये रखने व हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की। और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कर्मा थाना पुलिस को सूचित करने की अपील की। इस अवसर पर होलिका दहन व होली पर होने वाली समस्याओं पर चर्चा व उसके निस्तारण पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। उक्त अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान , पत्रकार बंधु व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

