सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर- स्थानीय बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज परिसर में शुक्रवार को शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता ,अभिभावकों की भागीदारी और शिक्षक सम्मान कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आये ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ व एडीओ पंचायत कांशीराम ठाकुर ने कहा कि शिक्षा से ही आज दुनिया विकास की ओर अग्रसरित है।ब्रह्मांड के विभिन्न रहस्यों को जानने व समझने का प्रयास किया जा रहा है।शिक्षक की जितनी जिम्मेदारी छात्रों के प्रति है उससे ज्यादा भूमिका अभिभावकों की है।छात्र छः घण्टे स्कूल के बाद 18 घण्टे अपने अभिभावकों के साथ रहते है ।घर के माहौल का छात्र के ऊपर गहरा असर पड़ता है।आगे कहा कि यदि स्कूल में शिक्षक नही है तो आपका अधिकार है आप पूछ सकते है।छात्रों के हित में मीटिंग सभा,स्कूल की योजनाओं की जानकारी ले सकते है।खण्ड शिक्षाधिकारी विश्वजीत ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षकों से कहा कि वे छात्रों के हित में काम करें ।इस मौके पर प्रधानचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा,प्रेमचन्द्र यादव,दीपक सिंह,गणेश जायसवाल,सुधीर कुमार,इत्यादि मौजूद रहे।

