अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना पुलिस ने पंजाब से तस्करी करके ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 770 पेटियां बरामद की है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है। वही, ट्रक चालक भागने में सफल रहा। शुक्रवार को सदर सीओ राहुल पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता के करते हुए बताया कि गुरुवार की शाम करीब तीन बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा के पास एक ट्रक जिसका नंबर पीबी.11डीए. 8367 से अवैध चीजे दूसरे राज्य को भेजा जा रहा है।
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस द्वारा जब ट्रक के पास पहुंचा गया तो चालक ट्रक छोड़कर कर फरार हो गया था। पुलिस द्वारा जब ट्रक में तलाशी ली गई तो ट्रक में धान की भूसी लोड था जब उसे चेक किया गया तो बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बोतले दिखाई दी जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया। ट्रक के अंदर छानबीन से जो बिल्टी प्राप्त हुई वो चावल का था। वैसे होली से ठीक पहले पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में :
-थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह चोपन जनपद सोनभद्र।
-दिव्यांश आनन्द राज्य कर अधिकारी सचल दल, रोहित कुमार आबकारी निरीक्षक, सुनील श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक आबकारी सिपाही रजत, आबकारी सिपाही शशि खरवार, आबकारी सिपाही सर्वेश दूबे, जनपद सोनभद्र
-हे0का0 रूद्रकांत यादव थाना चोपन,
हे0का0 नागेन्द्र पटेल थाना चोपन शामिल रहे।

