एम एस हशन,,रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी सर्किल क्षेत्रान्तर्गत रेणुकूट पुलिस चौकी प्रांगण में आगामी त्योहारों होली व मुसलमानों का चल रहा पावन माह रमजान के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सुरेश राय,डिप्टी एस पी अमित कुमार , पिपरी थाना प्रभारी राजेश सिंह,पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा ममता सिंह, अपना दल (एस) की श्रीमती प्रीति सिंह , रेणुकूट व्यापार मण्डल अध्यक्ष सूरज ओझा,रेणुकूट व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष सैययद अंसारी ,सभासद दिनेश गुप्ता ,हिंडालको सुक्युरिटी डिपार्टमेंट सेसे मेजर देवेंद्र ओमकार आदि लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गई , जिसमे उपस्थित लोगों द्वारा विभिन्न मुद्दों को रखा गया, लोगों द्वारा नगर में बिजली के लटकते तार व बदहाल खंभो को लेकर बात कही गई ,जिसपर मीटिंग में उपस्थित बिजली विभाग के जे. ई. ईश्वर चंद्र ने कहा कि इस सम्बंध में सर्वेय करा दिया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही काम लग जाएगा ।
लोगों द्वारा सफाई को लेकर भी बात रखी गई, जिसपर अधिकारियों द्वारा जिमेदार लोगों को दिशानिर्देश दिया गया ।
अधिकारियों द्वारा लोगों को आपस में मिलकर त्यौहार मानने को कहा गया , खास कर के रमजान के बीच होली का त्योहार पड़ने पर लोगों को किसी प्रकार का आपस में तनाव उत्पन्न ना होने देने के लिए अपील की ।
बैठक में होलिका दहन , होली , रमजान की दृष्टिगत रात तरावीह की नमाज , अफ्तारी आदि सभी विषयों पर चर्चा हुई ।
अधिकारी द्वारा सभी को मिलजुल कर एक दूसरे का सम्मान रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर छवि शाह, नौशाद मिया, अंजना सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान कमल बोदरहवा , उमा नाथ , उमेश गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

