श्री राम कथा में राम जन्म होते ही जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पंडाल।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत चोपन के प्रीतनगर में चल रहें श्रीराम कथा के चौथे दिन राम के जन्म होते ही पूरा पंडाल प्रभु जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथा के दौरान कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। आगे बताया कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, आयोजक अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, संजीव तिवारी,बबलू सोनी, श्यामसुंदर मिश्रा,दीनदयाल सिंह, अजय यादव, अनिल यादव, लालजी मिश्रा,सुशील सिंह,जयशंकर पाण्डेय,दिलीप गुप्ता, रामपरिखा विश्वकर्मा,अमित सिंह बढ़कू, विकास सिंह छोटकू वहीं यजमान के रूप मे अरविंद जायसवाल सप्तनिक मौजूद रहे।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस कर्मियों संग मुस्तैद रहें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment