सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। प्रदेश के छात्र /छात्राओं को टेक्निकल रुप से मज़बूत करने, तथा उनके शिक्षा पद्धति को आसान बनाने के लिए सरकार के द्वारा स्मार्टफोन एवं टैबलेट का वितरण किया जा रहा है | इसी क्रम मे दुद्धी स्थित भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के हाथों महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इससे पूर्व मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई l वहीं महाविद्यालय के छात्र / छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया | आपको बता दे कि स्मार्टफोन वितरण के लिए महाविद्यालय के पात्र छात्र व छात्राओं को पहले ही कालेज प्रशासन के द्वारा सूचना दे दी गई थी। दुद्धी महाविद्यालय के कुल 500 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव, डॉ राजेश भारती, नोडल अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार, डॉ राजेश कन्नौजिया, डॉक्टर विवेकानंद, डॉ राजेश कुमार यादव, बृजेश कुमार यादव, डॉ सचिन विश्वकर्मा, डॉ अंकिता चन्द्रा, डॉ श्रद्धा पंडित,डॉ मालती, डॉ गीता, डॉ दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ निशान्त श्रीवास्तव, डॉ प्रियंका जायसवाल, अजय श्यामा, उमेश कुमार गुप्त, मृत्युंजय यादव, हफीजुर्रहमान, मुहम्मद दाऊद, शहनवाज खां, संतोष, नंदबिहारी सहित कालेज के सैकड़ों छात्र / छात्राएं मौजूद रहें।

