अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। देश के लोकप्रिय जनप्रिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोनांचल रहवासियों को होने वाले वर्चुअल शिलान्यास में सौगात देने वाले है। जिसमे रेलवे द्वारा बडे पैमाने पर विकास का खाखा पहले से ही तैयार है। बात करे सोनांचल क्षेत्र की तो बिल्ली जंक्शन पर गुड्स शेड, रमना-सिंगरौली के मध्य दोहरीकरण, शक्तिनगर में जयंत साइलो का रेलवे ने विकास कराया है। इसके अलावा धनबाद मण्डल के 16 स्टेशनों पर वन स्टेशन वन उत्पाद की दूकानों का उद्धघाटन पीएम मोदी करेंगे। जिससे बिल्ली में 10 रैक प्रति महीने ब्लास्ट की लोडिंग तथा जयंत साइलो में 7 लोड की लोडिंग प्रतिदिन की जायेगी। यातायात निरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया रेलवे ने चोपन रेलवे स्टेशन पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सोनांचल क्षेत्र में दोहरीकरण हो जाने से यात्री सुविधाओं में निरन्तर बढ़ोतरी हो रही है तथा मॉल गाड़ी की संख्या भी बढ़ गई है। अतिरिक्त मॉल धुलाई की वजह से रेलवे की आमदनी बढ़ी है मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सोनभद्र सांसद तथा क्षेत्रीय विधायक होगे। साथ ही यहां के सभी जनप्रतिनिधि और जनता मौजूद रहेंगे। कल्चरल प्रोग्राम सुबह 8 बजे से शुरू होगा तथा प्रधानमंत्री 9 बजे ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यातायात निरीक्षक ने प्रेस के माध्यम से जनता से अपील है की है कि 12 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में सुबह 8 बजे बिल्ली जंक्शन पर पहुंचकर योजनाओं का लाभ को जाने।
प्रधानमंत्री मोदी 16 स्टेशनों पर वन स्टेशन वन उत्पाद दूकानों का वर्चुअल उद्धघाटन व शिलान्यास करेंगे।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, March 11, 2024 4:55 PM
---Advertisement---

