सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव मे बोलेरो के धक्के से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय सुदेश्वर पुत्र भीखम राम निवासी महुली अपने अपने खेत पर से साइकिल पर सरसों लाद कर पैदल घर जा रहा था, कि एक बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल पर सरसों लाद कर पैदल घर जा रहे सुदेश्वर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे परिजनों ने बोलेरो चालक की सहायता से इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर ईलाज हेतु चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

