करमा पुलिस द्वारा एक अदद वाहन से 41 प्लास्टिक के पैकेटो में कुल 58.160 किलो अवैध गांजा किया गया बरामद-

---Advertisement---

 

 मुस्तकीम खान,

करमा /सोनभद्र पुलिस द्वारा एक अदद वाहन से 41 प्लास्टिक के पैकेटो में कुल 58.160 किलो अवैध गांजा किया गया बरामद-
आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यायल) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री दद्दन प्रसाद गोड़ के पर्यवेक्षण में दिनांक 08.03.2024 को थाना करमा पुलिस को मुखबीर के द्वारा सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 36/2024 धारा 279/427 भादवि के मुकदमें की वांछित वाहन DL1CZ7437 जो दुर्घटना स्थल के थोड़ा आगे सडक किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय करमा (18) कम्पोजिट शि0क्षे0 करमा सोनभद्र के समाने आगे से छतिग्रस्त हालत में खडी है। उक्त सूचना पर जैसे ही थाना करमा पुलिस मौके पर पहुँची तो पुलिस को देखकर कार से दो अज्ञात युवक मौके से भाग गये। पुलिस को संदेह हुआ तथा संदेह होने पर पुलिस द्वारा देखा गया तो एक कार DL1CZ7437 मेक – निशान माडल सन्नी सिल्वर कलर से 41 प्लास्टिक के पैकेटो में कुल 58.160 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0स0-37/2024 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment