पुलिस ने 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत डुगडुगी पिटवाकर आरोपी के घर पर नोटिस किया चस्पा

---Advertisement---

 

रवि सिंह,

,दुद्धी|सोनभद्र  कोतवाली पुलिस ने स्थानीय क़स्बे के वार्ड न0 9 में धर्म परिवर्तन के आरोपी के घर पर न्यायालय द्वारा जारी 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की| डुगडुगी पिटवाकर आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा की गई|
कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी ने बताया कि थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 175/2023 धारा 366, 344, 376(2)N 328 भा0द0वि0 व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम 2021 में वांछित अभियुक्त गण हुस्ने आरा पुत्री उस्मान शाह उर्फ कल्लू व जहां नारा खातून पुत्री उस्मान शाह उर्फ कल्लू, व सुफैरा बेगम पत्नी उस्मान शाह उर्फ कल्लू निवासीगण कलकली बहरा नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 दुद्धी थाना दुद्धी जिला सोनभद्र के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी 82 सीआरपीसी की कार्रवाई डुगडुगी पिटवाकर घर पर नोटिस चस्पा कर की गई|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment