कोलगेट रेणुसागर मे एनसीएल ककरी परियोजना की जमीन पर अवैध कब्ज़ा से लोगो मे भारी रोष

---Advertisement---

विक्की राम,

अनपरा /सोनभद्र l एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर के चारों तरफ खाली पड़ी एनसीएल की जमीनों पर अवैध कब्जा तेजी से हो रहा है जिसको देखते हुए भी एनसीएल ककरी की सुरक्षा विभाग चुप्पी साधे बैठी हुई है। एनसीएल की सुरक्षा विभाग ना तो अपनी जमीनों की रखवाली कर पा रहा है और ना ही इन भू माफियाओं पर कोई कार्रवाई कर रहा है जिसके कारण भूमाफियाओं के द्वारा एनसीएल की कीमती जमीनों पर आलीशान महल तैयार किया जा रहे हैं। एनसीएल में सुरक्षा विभाग को एनसीएल की भूमि व उपकरणों की देखरेख के लिए तैनात किया गया है इसके बावजूद भी एनसीएल के सुरक्षा विभागों के निष्क्रियता के कारण खदानों से डीजल कबाड़ कोयले की चोरी हो रही है तो वही एनसीएल की कीमती जमीनों पर अवैध कब्जा भी जोरों से किया जा रहा है।अवैध कब्जे को लेकर कई बार लाइन ऑर्डर भी बिगड चुका है l ताज़ा मामला रेणुसागर के कोलगेट का है जहाँ लाखो की क़ीमत की मेन मार्केट मे एनसीएल ककरी की जमीन को भू माफियाओ ने कब्जा करना शुरू कर दिया है l जब कुछ लोगो ने इसकी शिकायत एनसीएल हेड क्वार्टर सिंगरौली मे किया तब जाकर हरकत मे आये सुरक्षा कर्मियों ने काम को रुकवाया l सुरक्षा कर्मी एस पी सिंह ने बताया कि काम रोक दिया गया है सोमवार को इसकी लिखित शिकायत पुलिस मे की जाएगी l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment