मुस्तकीम खान,,
सोनभद्र । लोकसभा तैयारी के लिए मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे ने बैठक कर रणनीति बनाई।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बैठक की गई l बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को सम्मान देने का काम करती है l समाजवादी पार्टी हमेशा हर समाज के नौजवानों को आगे बढ़ने का काम किया है l बैठक को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने हम नौजवान को जो जिम्मेदारी दी है उसे हम नौजवान लोकसभा चुनाव में एक-एक घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीतने के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाने का काम करेंगे l बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव संजय यादव पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा नौजवानों गरीबों मजदूरों किसानो अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ने का काम किया है और हमेशा लड़ाई लड़ने का काम करेगी l बैठक के अंत में प्रदेश से चलकर आए प्रदेश सचिव पीयूष यादव एवं मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे का जिला पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया l बैठक में मुख्य रूप से सुरेश यादव अनिल प्रधान गुलाम यासमीन पारब्रह्म सिंह इमरान खान आनंद शुक्ला हिदायत खान अशोक पटेल त्रिपुरारी मुकेश सोनी प्रिंस राय माइकल संतोष सुभाष दिनेश सरोज हरिशंकर विश्वकर्मा सुशील राय पप्पू यादव कविंद्र शीतल सोनी तौफीक इमरान अकरम आज लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे l

