रामकथा स्थल का राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने तैयारियों का लिया जायजा।

---Advertisement---

 

श्री रामनाम की लूट हैं लूट सके तो लूट, अंत काल पछताएगा जब प्राण जायेगा,राम सियाराम सियाराम जय जय रामरुद्राम्
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र। प्रीतनगर गड़ईडीह में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन भव्य झांकी के साथ शुरू होने वाले सप्तदिवसिय संगीत- मय श्री राम कथा आयोजन को लेकर गुरुवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने समिति के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारी का जायजा लिये इस दौरान उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक दिलीप भारद्वाज जी के मुखारविंद से सप्तदिवसिय संगीतमय श्री राम कथा किया जायेगा साथ ही यहां पर कथा श्रवण करने आने वाले रामभक्तो को कोई असुविधा न हो इसके लिए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से वृहद चर्चा किया गया| आप सभी को अवगत चलें कि आठ तारीख को सायं सात बजे से भव्य झांकी का आयोजन होगा तथा नौ तारीख से प्रतिदिन सायं पांच बजे से कथा का आयोजन होगा और सोलह तारीख को भव्य भंडारे के साथ कथा का समापन होगा|
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, संजीव तिवारी, बबलू सोनी‌, अनील यादव, हंसराज शुक्ला, धर्मेंद्र जायसवाल, अमित सिंह, विकास सिंह, अरविंद उपाध्याय, सुशील सिंह अन्य भक्तगण मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment