ईंट व्यवसायी के घर हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा ,दो बाल अपराधी समेत एक अभियुक्त को भेजा न्यायालय

---Advertisement---

रवि सिंह दुद्धी|सोनभद्र कोतवाली पुलिस ने सोमवार की भोर में इंटरलॉकिंग ईंट कारोबारी वार्ड नं 2 में गौरव केसरवानी के हुए चोरी का खुलासा आज बुधवार को कर दिया | पुलिस ने चोरी में शामिल 1 अभियुक्त समेत 2 बाल अपराधी को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा ,पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायलय भेज दिया |पुलिस ने घटना के दो दिन बाद ही खुलासा कर दिया ,जिससे नगरवासियों में संतोष है | कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क़स्बे में गौरव केसरवानी के घर हुए चोरी की घटना में पुलिस ने 4 मार्च को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी | पुलिस बुधवार को व्यक्ति ,विवेचना व वस्तु के रेनुकूट तिराहा पर चेकिंग कर रही थी इतने में मुखबिर ने सूचना दी कि तीन लोग दुद्धी की तरफ़ से आ रहे है |इसको लेकर चौकन्नी पुलिस और सघन तलाशी ले रही थी कि इतने में दुद्धी की तरफ से आ रहे एक बाइक पर तीन सवार पुलिस की सघन चेकिंग देख वापस भागने लगे और ब्रेकर पर फिसल गिर पड़े| पुलिस ने तीनों को धर दबोचा जब उनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से 3 अदद पीली धातु कान का झुमका ,एक अदद पीली धातु मंगल सूत्र ,एक अदद सफेद धातु अंगूठी ,8 अदद सफेद धातु पैर की बिछिया बरामद हुई| पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी वारिश पुत्र इकबाल निवासी स्टेशन रोड दुद्धी सहित दो बाल अपराधियों को न्यायलय भेज दिया |आरोपियों की धर पकड़ टीम में कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी ,क़स्बा इंचार्ज रामअवध यादव ,हे0 का0 जयप्रकाश बिंद, का0 खोजेश यादव ,का0 मनीष कुमार यादव मौजूद रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment