अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनन के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत के थाना चोपन पर पंजीकृत मु०अ०स०-47/2024 की धारा-419.420 भा०द०वि० व 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त अमित कुमार मिश्रा उर्फ पुत्र मदन मोहन मिश्रा निवासी ग्राम बहुअरा थाना राबर्टसगंज उम्र लगभग 24 वर्ष को आज करीब 11.50 बजे केवटा मोड़ से किया गया। गिरफतार अभियुक्त पर विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय भेजा रहा है।
घटना एवं पूछताछ में अभियुक्त के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह लगभग छः वर्ष से वह बालू/गिट्टी की गाड़ियों को पास कराने का कार्य करता था लेकिन इस बीच छोड़ दिया था और शोरुम चंडी होटल में अपने भाई के साथ मिलकर बाईक ब्रोकर का काम करता था किन्तु पुनः करीब दो महीने से अपने काम को छोड़कर गिट्टी/बालू की गाड़ियों को पास कराने लगा था।इसके द्वारा ही दिनांक 27-2-2024 को वाहन स0 यूपी 65 एल टी 9632 के वाहन स्वामी लोकेश यादव अंगद पाल यादव नि0 भवनीपुर मधुपुर थाना जनपद राबर्टसगंज से संपर्क कर बिना परमिट चेक करायें ही लोढ़ी खनन बैरियर से पास कराने गया था और दुबारा उसी परमिट पर परिवहन किये जाने हेतु बताया उसके एवज में प्रति गाड़ी पांच हजार मिलता था।
चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बिना परमिट के पास कराने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफतार।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, March 6, 2024 3:07 PM
---Advertisement---

