आदर्श नगर पंचायत ओबरा पुलिया के नीचे का सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा,जांच का विषय।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । प्रकरण जनपद के ओबरा नगर सेक्टर 10 के राहगीरों को आने जाने के लिए डायमंड होटल के बगल से रेलवे लाइन के पुलिया के नीचे बना सड़क कई सालों से खराब है।आप सभी को अवगत कराते चलें कि स्थानीय निवासियों का कहना है कि ओबरा आदर्श नगर पंचायत द्वारा इस पुलिया के नीचे के सड़क का निर्माण दो बार कराया गया परंतु पानी की निकासी ना होने के कारण पुलिया के नीचे का बना सड़क क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले स्थानीय ने लिखित तहरीर देकर नगर पंचायत से पुलिया के
नीचे नाली के निर्माण के बाद सड़क के निर्माण के लिए पत्र सौंपा गया था। परंतु आदर्श नगर पंचायत ओबरा द्वारा यह जानने के बावजूद भी कि बिना नाली के सड़क बना दिए जाने पर सड़क चल नहीं पाएगा फिर भी आदर्श नगर पंचायत ओबरा द्वारा बिना नाली के ही सड़क का निर्माण कराया गया जिससे पानी के बहाव के कारण सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में आज भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है भलुआ टोला ओबरा डैम (ए) रेलवे क्रॉसिंग रेलगाड़ियों के आवागमन से ज्यादा बंद होने के कारण स्कूली बच्चों को रेलवे पुलिया के नीचे से जाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।परंतु आज भी रेलवे पुलिया के नीचे बना हुआ सड़क ओबरा नगर पंचायत के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हुआ है। सड़क निर्माण कार्य के लिए फंड तो कई बार पास हुए लेकिन सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया जिससे स्थानीय लोगों में आज भी आक्रोश व्याप्त है। नगर पंचायत के भ्रष्टाचार की हकीकत बयां कर रहे हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment