हिण्डाल्को में ऑनलाइन सेफ़्टी क्वीज़ का हुआ आयोजन

---Advertisement---

एम एस हशन,,

रेणुकूट,/सोनभद्र  5 मार्च – हिण्डाल्को में आयोजित हो रहे 53वे सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन सेफ़्टी क्वीज़ एवं ‘व्यवहार आधारित सुरक्षा’ (बी.बी.एस.) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बी.बी.एस. प्रतियोगिता में प्लांट की चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत टीमों ने प्लांट में कार्यों के दौरान सुरक्षित व्यवहार का प्रदर्शन किया एवं वीडियो तथा क्वीज़ आदि के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लांट को प्रथम, अल्युमिना को द्वितीय एवं फ़ैब्रिकेशन प्लांट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पूरे सप्ताह प्रतिदिन कराये गए ऑनलाइन क्वीज़ प्रतियोगिता में अंकित, अजेन्द्र कुमार राय, पवन कुमार, अरविंद दीक्षित, आलोक सिंह, संत दयाल सिंह एवं पद्मकांत शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अनूप कुमार सिंह, कमल किशोर यादव, आयुष्मान, वासुदेव पटेल, हेमंत कुमार श्रीवास्तव एवं अंजलि मिश्रा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment