मध्य प्रदेश के परमिट पर अवैध तरीके से डाला(चोपन) से गिट्टी लोड़ कर परिवहन करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

---Advertisement---

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अवैध उपखनिज की चोरी व बैगर परमिट/गलत परमिट उपखनिज का परिवहन करने वाले पासरो/अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में खनन विभाग व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत में 03 अदद ट्रक संख्या UP 64 BT 3914, UP 64 BT 6492 व UP 64 BT 6853 में गिट्टी लोड व मध्य प्रदेश के परमिट के साथ 03 अभियुक्तगण 1. चालक मुख्तार अहमद पुत्र रुस्तम अली निवासी मगझाई थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र लगभग 30 वर्ष 2. चालक अजहर पुत्र मुमताज निवासी तकिया थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष 3. चालक फिरोज पुत्र मो0 इस्माइल निवासी भैसोड़ा थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली उम्र लगभग 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त के सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 164/2024 धारा 379, 411, 420, 120 बी, 34 भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उप खनिज नियमावली 2021, 4/21 खान व खनिज अधिनियम 1957 व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।खनन विभाग व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा अथक परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से आसूचना संकलन तैयार किया गया । इसी क्रम मे आज दिनांक 04.03.2024 को वाहन चेकिंग के दौरान 03 अदद ट्रक संख्या UP 64 BT 3914, UP 64 BT 6492 व UP 64 BT 6853 जिसपर गिट्टी लदी हुई जिसका परमिट मध्य प्रदेश का था ट्रक मालिक 1. नाजमुद्दीन उर्फ मुन्ना 2. मुज्जम आलम 3. नजरे इमाम व क्रेशर प्लांट प्रसाद इण्डस्ट्रीज सेकण्ड, मैहर लक्ष्मी स्टोन प्रोडक्ट्स, वन्दना स्टोन स्थित ग्राम रासपहरी बल्ली मारकुण्डी ओबरा के क्रेशर मालिक/संचालक एवं कंचन देवी वैस्य-कृष्णा कुमार वैस्य निवासी शिवपुरवा पोस्ट मिसिरगंवा तहसील चितरंगी जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश के क्रेशर प्लांट के संचालक उपरोक्त सभी द्वारा संगठित रुप से सामान्य अपराधिक आशय से साजिश रचकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से प्रायः इस प्रकार का कार्य किया जाता रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1- चालक मुख्तार अहमद पुत्र रुस्तम अली निवासी मगझाई थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र लगभग 30 वर्ष।
2- चालक अजहर पुत्र मुमताज निवासी तकिया थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष।
3- चालक फिरोज पुत्र मो0 इस्माइल निवासी भैसोड़ा थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली उम्र लगभग 35 वर्ष।

*वांछित अभियुक्तगण-
1- नाजमुद्दीन उर्फ मुन्ना पुत्र मो0 मुस्लिम निवासी तकिया थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2- मुज्जम आलम पुत्र मुस्लिम पुत्र मुस्लिम निवासी तकिया थाना र रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3- नजरे इमाम पुत्र मुस्लिम निवासी तकिया थाना र रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4- क्रेशर प्लांट- प्रसाद इण्डस्ट्रीज सेकण्ड ग्राम रासपहरी बिल्ली मारकुण्डी ओबरा, जनपद सोनभद्र स्वामी/संचालक नाम पता अज्ञात।
5- क्रेशर प्लांट- मैहर लक्ष्मी स्टोन प्रोडक्ट्स के स्वामी/संचालक नाम पता अज्ञात।
6- क्रेशर प्लांट- वन्दना स्टोन के स्वामी/संचालक नाम पता अज्ञात।
7- क्रेशर प्लांट-कंचन देवी वैश्य, कृष्णा कुमार वैस्य निवासी शिवपुरवा पोस्ट मिसिरगंवा तहसील चितरंगी जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश के क्रेशर प्लांट के स्वामी/संचालक नाम पता अज्ञात।

*बरामदगी का विवरण:-*
1.03 अदद ट्रक संख्या UP 64 BT 3914, UP 64 BT 6492 व UP 64 BT 6853 चक्का पर गिट्टी लदी हुई।
2.03 अदद मोबाइल फोन।
3- 101500 रुपये नगद बरामद।

गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-
1- प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2- खान निरीक्षक मनोज कुमार खनन विभाग जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दवारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3- उ0नि0 मनीष द्विवेदी चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र मय टीम।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment