अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया पुल के पास दो मोटर- साइकिल की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में इलाज़ के लिए अस्पताल भेजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार विक्रम (22) पुत्र चन्द्रबली निवासी बड़गांवा व चेतमणि (20) पुत्र राजकुमार निवासी जमगल दोनों बाइक सवार चोपन से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही सिंदुरिया स्थित पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। वही टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार रोड के किनारे गिर कर घायल हो गये। एक के पैर व हाथ में चोट आई तो दूसरे के मुंह में चोट लगी है।
जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों को खतरे से बाहर बताया और भर्ती करके बेहतर इलाज जारी है।
सिंदुरिया पुल के पास दो बाइक सवार भिड़े,एक बाइक सवार फरार।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, March 4, 2024 3:17 PM
---Advertisement---

