एम एस हशन,
रेणुकूट, /सोनभद्र 4 मार्च को 53वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर हिण्डाल्को, रेणुकूट के प्लांट परिसर में स्थापित भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य मूर्ति के समक्ष विधिवत पूजन का आयोजन किया गया। अल्युमिना प्लांट हेड श्री एन.एन. राय ने अन्य उच्चाधिकारियों, मान्यताप्राप्त श्रमिक संघो के प्रतिनिधियों एवं भारी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन एवं आरती करके संस्थान के कर्मचारियों व उनके परिजनों की खुशहाली व सुरक्षा की कामना की।
पूजा के दौरान रिडक्शन प्लांट हेड श्री जगन्नाथ नायक, ब्वायलर हेड श्री कैलाश प्रधान, एच.आर. विभाग की उपाध्यक्ष सुश्री वनिता वासनिक, लीगल हेड श्री विवेक कुमार, फ़ैब्रिकेशन प्लांट के उपाध्यक्ष श्री स्वपन गुप्ता, पब्लिसिटी व प्रशासन विभाग के हेड श्री यशवंत कुमार आदि उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत डॉ. प्रदीप ने सभी उपस्थित लोगों को सुरक्षा शपथ दिलाई। श्री एन.एन. राय ने अन्य उच्चाधिकारियों के साथ सुरक्षा ध्वज फहराया एवं हिण्डाल्को के प्रबंध निदेशक श्री सतीश पाई द्वारा प्रेषित सुरक्षा संदेश पढ़ कर सुनाया। जिसमें ज़ीरो हानि के बारे में कर्मचारियों को और भी सतर्क रह कर कार्य करने व लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी गई। इसके पश्चात् सभी ने प्लांट परिसर में स्थापित हिण्डाल्को के संस्थापक स्व. जी.डी. बिड़ला के मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का समापन सेफ्टी विभाग के श्री पवन कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

