*हाईबा वाहन के चपेट मे आने से युवक की गंभीर रूप से ज़ख्मी, इलाज के दौरान मौत।*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी के करगरा मोड़ पर रविवार की सायं तकरीबन सात बजे पैदल रोड पार कर रहे युवक की हाईबा वाहन के चपेट मे आने से गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुँचे गुरमा चौकी प्रभारी विमलेश कुमार सिंह मय हमराह ने अपने सरकारी वाहन मे लादकर जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराए जहाँ उपचार के दौरान गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत हो गयी। युवक की शिनाख्त उसके पास रखे आधार कार्ड के आधार पर राजेश पुत्र शिवमूरत निवासी गुरदह , थाना चोपन के रूप मे हुयी पुलिस द्वारा परिजनो को सूचित कर दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment