सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने दुद्धी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत संकल्प पत्र का विमोचन किया | इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संकल्प पत्र बनाने के लिए आमजनों का सुझाव ले रही है जबकि अन्य पार्टियां वातानुकूलित कमरों से घोषणा पत्र तैयार करती हैं | उन्होंने बताया कि लोग नमों एप के माध्यम से सुझाव दे सकते हैं|हो सकता है आपका दिया हुआ सुझाव पूरे देश के लिए बीजेपी द्वारा जारी संकल्प पत्र मे सम्मलित किया जाए | इसलिए प्रत्येक व्यक्ति समाज व देश के उत्थान के लिए अपना सुझाव संकल्प पेटी मे लिखकर दे सकते है |पार्टी संगठन मे विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोग कैसे पूरी ईमानदारी से संगठन का काम करते हैं यह देखने को मिलता है | आज इसी की देन है पार्टी पूरे देश मे मजबूत हुई है | उन्होंने कहा कि बीजेपी का सरकार परिवार वाद से ऊपर की सोच रखता है इस पार्टी ने लोगों को निचले पायदान से शीर्ष तक पहुँचाने का कार्य किया है कभी राजनाथ सिंह जिले के जिलाध्यजक्ष होते थे जो आज केंद्र में कैबिनेट मिनिस्टर हैं |
यह पहली बार हो रहा है विकसित भारत मोदी की गारंटी के तहत लोगों के सुझाव बीजेपी ले रही है| इसी के आधार पर संकल्प पत्र तैयार कराया जाएगा| कार्यक्रम मे मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित करने का संकल्प लिया है | इसलिये हमें भी मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है |एससीएसटी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा नेत्री शारदा खरवार ने कहा कि विकसित भारत तब बनेगा जब देश की आम जनता को रोजी रोजगार आसानी से मिल सकेगा ,मोदी सरकार मे ही यह संभव है क्योंकि बीजेपी सरकार सबका साथ सबके विकास के तर्ज पर काम करती है | आज हमारा देश विश्व गुरु बनने की तरफ है| कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र अग्रहरी ने किया |इस मौके पर जिला मंत्री दिलीप पाण्डेय , राजन चौधरी ,जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज मिश्रा,मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ,महिला प्रकोष्ठ की जिला मंत्री गुड़िया त्रिपाठी ,संजू तिवारी ,प्रिया सोनकर पंकज अग्रहरि श्रवणकुमार,प्रेमनारायण उर्फ मोनु सिंह , मनीष जायसवाल ,हिमांशु सहित कई सारे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |

