अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग सोन नदी पर बने चोपन पुराने पुल की मरम्मत और लोड-टेस्टिंग की रिपोर्ट आने के बाद आज से भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराने की अनुमति दी है। पुल पर सभी वाहनों के आवागमन की अनुमति मिली है सिर्फ ओवर लोड वाहनों का आवागमन नहीं होगा। पुल से भारी वाहनों के आवागमन होने से ट्रांसपोर्ट और क्रशर प्लांट व्यवसाय को संजीवनी मिलेगी।
सोन पुराने पुल का कई बार मरम्मत कराई जा चुकी है। इसमें पुल की बेयरिंग बदली गई। बीम ग्राउटिंग का कार्य हुआ। फुटपाथ रिपेयरिंग और रेलिंग की पेटिंग हुई। मरमत के कुछ ही माह बाद उसमें आई खराबी के बाद पुराने पुल से भारी वाहनों के लिए रोक लगा दिया गया। सिर्फ छोटे वाहनों का संचालन हो रहा था।
इसके बाद पुल की मरम्मत होने के बाद आज से रुट पर नारियल तोड़ कर रूट मैनेजर सदानंद यादव जी ने आज से पुराने सोन-पुल का आवागमन शुरू करा दिया।

