10 लाख रू0 का हेरोइन के साथ शातिर  तस्कर को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार,

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,

चोपन /सोनभद्र, 10 लाख रू0 का हेरोइन के साथ शातिर  तस्कर को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार,डा0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 02.03.2024 को समय प्रातः 11.13 बजे थाना चोपन पुलिस द्वारा झपरहवा मोड़ डाला से अभियुक्त विजय कुमार केवट उर्फ लल्लू पुत्र स्व0 रामबली केवट निवासी डाला चढाई थाना चोपन जनपद सोनभद्र के कब्जे से कुल 50 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 48/2024 धारा 8/21 NDPS Act में गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1.विजय कुमार केवट उर्फ लल्लू पुत्र स्व0 रामबली केवट, निवासी डाला चढाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

*अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास*–
1.मु0अ0सं0- 287/2010 धारा- 8/20 NDPS Act थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2.मु0अ0सं0- 192/2018 धारा- 8/21 NDPS Act थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3.मु0अ0सं0- 124/2022 धारा- 8/20 NDPS Act थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4.मु0अ0सं0- 146/2023 धारा- 8/20 NDPS Act थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण -*
1. 50 ग्राम नाजायज हेरोइन ।
2. 200 रू0 नगद बरामद ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –*
1. निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3. हे0कां0 मंजेश कुमार सिंह चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4. का0 रंजीत कुमार सरोज चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment