सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र।सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अति नक्शल प्रभावित पहाड़ी ग्रामीण अंचल बेलछ रुदौवली मकरीबारी के आदिवासियों व्दारा 30 वर्षो से बांध नहीं तो सन् 2024 का मतदान नहीं के बहिष्कार के सम्बंध पूर्व प्रधान प्रतिनिधि श्रीराम टेकाम ने एक प्रेस विग्यप्ति में बताया कि आदिवासी बाहुल्य पहाड़ी वनबन्धु बेलछ, रुदौवली, मकरीबारी, संयुक्त आदिवासियों ने लामबंदी बनाया है। इसी क्रम में ग्रमीणों ने यह भी निर्णय किया है कि आगामी 03 मार्च 2024 को मौके से प्रस्तावित बाध स्थल पर मानव श्रृखंला खड़ा कर शासन प्रशासन को अवगत कराया जायेगा।
उक्त सम्बंध में जिलाधिकारी, सोनभद्र, के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ग्यापन प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जाना हैं। विषयगत मुख्य माग के अतिरिक्त अन्य मांग भी शामिल हैं जिनके संदर्भ में उक्त दिनांक को समय प्रातः 11 बजे से अपराह्न01 बजे के बीच मानव श्रृंखला बांध व आदिवासियों की सभा संबोधन का कार्य सुनिश्चित किया गया है।

