हत्या करके अज्ञात महिला के शव को पहाड़ी पर फेंकने वाली घटना का, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किया खुलासा।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। विगत दिनों अज्ञात महिला की हत्या कर शव पहाड़ी में फेंके जाने की गुत्थी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुलझा ली।शादी करने का दबाव बनाने से नाराज होकर प्रेमी ने प्रेमिका महिला की हत्या की थी।
सीओ सदर राहुल पांडेय ने बुधवार को चोपन थाना परिसर में मामले का खुलासा किया। चोपन थाना क्षेत्र के महुआव कला गांव के महुअर झवोर पहाड़ी पर बीते 24 फरवरी को एक अज्ञात महिला का शव खून से लथपथ मिला था। पुलिस के छानबीन के पश्चात महिला के पिता ने महिला की पहचान अपनी बेटी आरती के रूप में की थी। अज्ञात महिला के शव शिनाख्त होने के पश्चात् मृतका के पिता ने चोपन थाने में तहरीर दिया। दिये गये तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। हरकत में आई पुलिस ने वांछित अभियुक्त शिवमधर दूबे उर्फ विनित पुत्र अवधेश धर दूबे निवासी महुआँव कला उम्र करीब 26 वर्ष को वुधवार को मुखबीर की सूचना पर करगरा मोड़ मारकुण्डी से गिरफ्तार कर लिया तथा अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पत्थर का टुकड़ा महुवर झोर पहाड़ी पर घटना स्थल के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त शिवमधर दूबे उर्फ विनित ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह मृतका आरती से प्रेम करता था और दोनों के बीच आपस में फोन पर बातचीत भी होती थी। मृतका आरती द्वारा जब उसके ऊपर शादी का दबाव बनाया जाने लगा। तो उसके द्वारा 22 फरवरी को दोपहर में आरती को फोन से बात कर महुवर झोर पहाडी में बुलाकर शाम लगभग (6) बजे आरती को पहाड़ी से ढकेल कर उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में:-
1- थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह चोपन,सोनभद्र।
2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश नारायण सिंह चोपन,सोनभद्र।
3- हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 सत्यप्रकाश मौर्या थाना चोपन शामिल रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment