Big Braking-सोनभद्र में आज मिले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज

By:

On: Monday, June 8, 2020 8:32 AM

---Advertisement---

Big Braking-सोनभद्र में आज मिले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज

जिले में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर हुई 21, मौके पर पहुंचे अधिकारी

एडीएम सदर समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, गांव सील
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत में सोमवार को एक ही परिवार के साथ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार की दोपहर बाद करीब एक बजे आई जांच रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के लोग मुंबई में रहते हैं। वहां से करीब 20 दिन पहले यह लोग अपने पैतृक गांव मारकुंडी आए थे। यहां आने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। साथ ही इन सभी लोगों को होम क्वारन्टीन कर दिया गया था। इसके बावजूद चर्चा है कि यह सभी लोग गांव में घूमते रहते थे। सोमवार कि को दोपहर बाद करीब 1 बजे इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ विभाग की टीम, रॉबर्ट्सगंज के एसडीएम समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहां बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो गया है। इसी के साथ पॉजिटिव की संख्या अब 21 हो गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment