संदिग्ध परिस्थितियों में पहाड़ियों पर मिला अज्ञात महिला का शव, महिला की नही हो सकी शिनाख्त।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआंव कला के जंगल में पहाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवती का शव मिलने से पूछें क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।
स्थानीय ग्रामीणों ने मोबाइल से इसकी सूचना चोपन थाने को दी सूचना के बाद मौके पर तत्काल पहुंचे सीओ सिटी राहुल पांडेय व थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह शव का पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृत महिला की शिनाख्त एंव मौत के कारणो का पता लगाने मे जुट गए।
वही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने चोपन थाने पर सूचना दिए की एक अज्ञात महिला का शव पहाड़ियों पर पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर जांच किया जा रहा है वही मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है मृतक का चेहरा बुरी तरह से नष्ट कर दिया गया है इस वजह से महिला की शिनाख्त नही हो पा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए लोढी भेजा जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment