श्री श्याम भक्त मंडल,  द्वारा षष्टम फाल्गुन महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया l

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र श्री श्याम भक्त मंडल,  द्वारा षष्टम फाल्गुन महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया lकार्यक्रम के अंतर्गत मंडल के भाग्यशाली सदस्य सुशील मित्तल द्वारा खाटू वाले श्री श्याम बाबा बाबा की अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित की गयी l चोपन से पधारे भजन गायक दीपक पांडे, सोनभद्र से संजीव शर्मा ने श्री श्याम बाबा को भजनों के माध्यम से जहाँ बाबा को रिझाया वहीं भक्तों ने भी नाचते झूमते खूब आनंद प्राप्त किया। कार्यक्रम में खाटू के बाबा श्याम के साथ साथ माँ दुर्गा भगवान राम हनुमान और भोले नाथ के भजन प्रस्तुत किये गए । कीर्तन की है रात बाबा आज थाणे आणो है, अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, आदि भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। पंजाब से पधारे तेजी बंधुओं ने विशेष तालमेल के साथ भजन प्रवाह करते हुए सजने का है शौकीन और तेरे बिना हमारा कोई नहीं आदि भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया

कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा के लिए छप्पन भोग का आयोजन एवं भक्तों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय भक्तों के साथ साथ रेणुसागर, सोनभद्र, चोपन, ओबरा, विन्ढमगंज, रेणुकूट एवं सिंगरौली से पधारे भक्तजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में मंडल के पंकज केडिया, सोनू बंसल, मनीष गोयल, अमित मित्तल, लवली बंसल, मनीष अग्रवाल, अनिल जैन, रोहित गोयल, मुकेश गोयल ,हरी राम यादव ,सतीश अग्रवाल सुमित गोयल आदि ने योगदान किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment