उप्र, मिर्ज़ापुर जिला मिर्जापुर नारायणपुर बाजार रेलवे स्टेशन पर वाराणसी सिंगरौली एक्सप्रेस को मिर्जापुर सांसद एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपको बताते चले की नारायणपुर बाजार पहले अहरौरा रोड स्टेशन के नाम से जाना जाता था लेकिन वहीं स्टेशन का नाम बदलकर नारायणपुर बाजार रखने के लिए चुनार विधानसभा और आसपास के जनता ने काफी दिनों से मांग कर रही थी लेकिन वहीं पर मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने बातों को संज्ञान में लेते हुए जनता की बातो को सुनी और अहरौंरा रोड से रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर नारायणपुर बाजार रख दिया फिर उसके बाद वाराणसी सिंगरौली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर जनता के बीच ट्रेन को रवाना करते हुए कहा कि आज नरायनपुर व आस पास के जनता को दो सौगात सरकार द्वारा दिये जा रहे हैं एक वाराणसी सिंगरौली इंटरसिटी का 1मिनट का ठहराव व दुसरा ओभर फुट ब्रिज जिससे आम जनता को आवागमन में सुविधाएं प्राप्त हो सके उक्त अवसर पर रेलवे विभाग के आला अफसर मौजूद रहे और वहीं पर अपना दल यश के तमाम वरिष्ठ नेता भी और आसपास के सम्मानित लोग और कई गांव के प्रधान भी उपस्थित रहे आपको यह भी बताते चले की वहीं की जनता ने सांसद अनुप्रिया पटेल का आभार व्यक्त किया वहीं पर अपना दल यश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल सिंह ,मेघनाथ सिंह ,विधानसभा अध्यक्ष धनंजय सिंह पटेल, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष डॉ विजय सिंह, अपना दल यस के जोन अध्यक्ष कमलेश सिंह,नारायणपुर के ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व अपना दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे

