केऔसुब ईकाई आरएटीपीपी रिहन्द के बल सदस्यों के परिवारजनों को स्वास्थ्य के लिए कराया गया योगाभ्यास ।

---Advertisement---

बग्घा सिंह,,बीजपुर/सोनभद्र केऔसुब ईकाई आरएटीपीपी रिहन्द के बल सदस्यों के परिवारजनों को स्वास्थ्य के लिए कराया गया योगाभ्यास ।केऔसुब ईकाई आरएटीपीपी रिहन्द में दिनांक 16/02/24 से 22/02/24 तक बल मुख्यालय के
निर्देशानुसार महिला योगा प्रशिक्षित विशेषज्ञ के द्वारा बल सदस्यों के परिवारजनों एवं संरक्षिका सदस्यों को एक सप्ताह भर कराया गया योगाभ्यास। महिलाओं के रोजमर्रा के कार्य से अलग हट कर योगाभ्यास कराने का मुख्य उद्देश्य बल मुख्यालय का ये है कि बल सदस्यों के परिवारजनों को योगासन के माध्यम से शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देने के साथ मष्तिष्क को शांत रखने में भी मदद करता है। योगाभ्यास तनावग्रस्त जीवन से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है,भुख और पाचनशक्ति को बढ़ावा के साथ वजन पर काबू भी पाया जा सकता है। योगा सप्ताह समारोह समाप्ती के दिन संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती संगिता वर्मा द्वारा सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि,जो महिला योगा प्रशिक्षित विशेषज्ञ द्वारा शिखाई गई योगा को अपने घरेलू काम से समय निकाल अपने घरों में आवश्यक नित-प्रतिदिन योगा करें। संरक्षिका अध्यक्षा महोदया द्वारा योगा के बारे में ये बताया गया कि योगा प्रतिदिन करने से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और श्वसन सम्बन्धी विकारों को दूर करने के साथ,रोग मुक्त शरीर ,हमारे शरीर तरोताजा के साथ शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।तनाव मुक्त जीवन,मन में शांति,योग भौतिक का स्वयं के भीतर आध्यात्मिक के साथ मिलन है। योगा सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना के मिलन का भी प्रतीक है।जो मन और शरीर,मानव और प्राकृति के बीच एक पूर्ण सामंजस्य का संकेत देता है।अन्त में संरक्षिका अध्यक्षा महोदया द्वारा महिला योगा प्रशिक्षित विशेषज्ञ जो बाहरी ईकाई से आई थी उनको सम्मानित किया।बल सदस्यों के परिवारजनों एवं संरक्षिका सदस्यों ने ये योगा शिविर में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया एवं बहुत आनन्द भी महसूस के साथ योगा से प्राप्त जानकारी से प्रसन्न भी नजर आई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment