अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज दिनांक 21. 2.2024 को नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 6 वार्ड 4 और वार्ड 9 कालोनी के अंदर आने-वाले हैवी वाहन के आवागमन के कारण समय से क्षतिग्रस्त होने से उपजे समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।
लिखित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि जिनका एक रुट तय होना चाहिए और निश्चित होना चाहिए जो की एक रूट से ना जाकर कॉलोनी परिसर के सभी रास्तों से हैवी वाहन लेकर जा रहे हैं और पूरे कॉलोनी की रोडो को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं जिससे वार्ड में रह रहे रहवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है बच्चों को स्कूल जाने में जान माल की हानी का डर बना हुआ है इन सभी समस्याओं पर सभासद वार्ड नंबर 6 मधु देवी शुक्ला के प्रतिनिधि के रूप में मैं विपुल शुक्ला नि:प्रदेश सह मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
एसडीएम ओबरा व क्षेत्राधिकारी ओबरा को ज्ञापन सोपा गया।
इस मौके पर वार्ड 9 के सभासद राकेश पासवान,वार्ड 4 के सभासद संजय कनौजिया,सभासद अमित गुप्ता,सभासद दशरथ शुक्ला,सभासद राकेश चंद्रवंशी,सभासद राहुल श्रीवास्तव सभासद राजू सहनी अजीत कनौजिया सभासद राकेश मिश्रा वह अन्य सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे

