चोपन पुलिस द्वारा 110 ग्राम हेरोइन कीमत लगभग (20) लाख रुपये के साथ (1) अभियुक्त गिरफ्तार।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी तथा इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 20.02.2024 को समय प्रातः 10.35 बजे सेवा सदन मोड़ डाला के पास से थाना चोपन पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त 1. राजेन्द्र राजभर पुत्र स्व0 शंकर राजभर, निवासी चूड़ी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष के कब्जे से 110 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1 – राजेन्द्र राजभर पुत्र स्व0 शंकर राजभर, निवासी चूड़ी गली डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष ।

*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0- 342/2020 धारा- 8/20 NDPS Act थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2- मु0अ0सं0- 94/2022 धारा- 8/20 NDPS Act थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3.मु0अ0सं0- 298/2021 धारा- 60 आबकारी अधिनियम थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4- मु0अ0सं0- 20/2020 धारा- 147,148,308,323,325,504,506 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
5.मु0अ0सं0- 260/2020 धारा- 323,325 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
6- मु0अ0सं0- 351/2015 धारा- 379,411 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी का विवरण-*
1.110 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद ।
2.250 रू0 नगद बरामद।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2-उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
3-का0 सत्यप्रकाश, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
4-का0 रंजीत कुमार सरोज, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment