दिशिता महिला मण्डल की मदद के लिए दिल से आभार – इंदू सिंह

---Advertisement---

 

अनपरा ( सोनभद्र ) दिशिता महिला मण्डल रेनूसागर द्वारा पूरे वर्ष भर महिला मंडल के द्वारा किये जा रहे सामाजिक उत्थान के कार्यों में विशेष रुप से सहयोग प्रदान करने वाले विभागों के अधिकारियो कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए एक फेलिसिटीशन कार्यक्रम का आयोजन दिशिता महिला मण्डल के कार्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इन्दु सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि आज मुझे यह कहने में गर्व हो रहा है कि साल भर जिन लोगों ने निष्ठा भाव से ऐन केन प्रकारेण अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए दिशिता महिला मण्डल की मदद की है, मैं उनका दिल से आभार ब्यक्त करती हूं और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी अपनी ब्यस्ततम दिनचर्या में से थोड़ा समय निकाल कर दिशिता महिला मण्डल का सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा ने सामाजिक उत्थान के कार्यों में विशेष रुप से सहयोग करने वाले सभी अधिकारियो कर्मचारियों को प्रोत्साहन हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याए प्रमुख रूप से सपना तिवारी , आशा सैनी, बबिता सिंह,सविता चौबे,रजनी रूंगटा ,विभा सिंह तूलिका श्रीवास्तव व अन्य सदस्याओं के अलावा ग्रामीण विकास विभाग की टीम सहित विभिन्न विभागों के लोग उपस्थित थे। महिला मंडल की सचिव कविता श्रीमाली ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया , तथा कार्यक्रम समापन हुआ।
पी आर ओ को सम्मानित करती दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षता

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment